एटा, अप्रैल 9 -- संदिग्ध हालत में महिला की मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना पर पहुंचे मायकेवालों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगा दिया और पुलिस को सूचना दे दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। थाना मारहरा के गांव भटपुरा नगला देव निवासी देवेन्द्र की शादी कुछ साल पहले अनीता देवी (30) के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि महिला बीमार रहती थी। बुधवार को महिला की मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही मायकेवाले पहुंच गए और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दे दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। मारहरा पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.