पूर्णिया, मार्च 7 -- केनगर, एक संवाददाता। केनगर थाना क्षेत्र के बनभाग चुनापुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 10 स्थित चुनापुर मुसहरी गांव के समीप शुक्रवार को महेंद्र ऋषि की 45 वर्षीय पत्नी प्रमिला देवी का शव संदिग्ध अवस्था में आम के पेड़ की टहनी से लटका मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार बगल के सरसों लगे खेत में दोपहर करीब दो बजे कुछ बच्चे घास काटने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने उस महिला का शव देखा और इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। सूचना मिलते ही केनगर पुलिस भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मृतका के मुंह और शरीर पर जख्म के निशान पाए गए हैं तथा वह खून से लथपथ थी। घटनास्थल से एक लकड़ी भी बरामद की गई है जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.