उन्नाव, मार्च 8 -- चकलवंशी। आसीवन थाना क्षेत्र के रसूलाबाद कस्बा की रहने वाली महिला का रविवार दोपहर संदिग्ध हालत में साड़ी के सहारे किचन में फंदे पर शव लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, मौत की खबर मिलने पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। अटिया गांव की रहने वाली 40 वर्षीय रश्मि अवस्थी पत्नी विमल रसूलाबाद कस्बा के बेगमनगर मोहल्ला में मकान बनवा कर रह रही थी। रविवार दोपहर बाद साड़ी के सहारे शव किचन में शव लटकता मिला। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी रसूलाबाद जय प्रकाश यादव मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच बाद आवश्यक कार्रवाई की है। मृतका रश्मि का 20 वर्षीय बेटा शानू कानपुर में रहकर पढ़ाई करता है। थाना प्रभारी प्रदीप सिं...