बलिया, मई 8 -- नगरा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के गजियापुर गांव में शुक्रवार की सुबह घर से कुछ दूरी पर अधेड़ का शव 33 हजार वोल्ट के टावर के पास संदिग्ध हालात में मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह टहल रहे ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के गजियापुर गांव निवासी 55 वर्षीय रमाशंकर यादव शुक्रवार की भोर में करीब चार बजे ही घर से निकल गए थे। इसी बीच सुबह टहल रहे ग्रामीणों ने घर से करीब आठ सौ मीटर की दूरी पर स्थित 33 हजार वोल्ट टावर के पास किसी व्यक्ति को गिरा देखा। यह भी पढ़ें- छेड़खानी के आरोप के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान उसकी पहचान रमाशंकर के रूप में की गई। लोगों ने घटना की सूचना परिवार तथा पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.