संदिग्ध हालत में फांसी पर झूली दो बच्चों की मां, मायके वालों का हंगामा
हमीरपुर, अक्टूबर 2 -- हमीरपुर, संवाददाता। थाना कुरारा के पारा गांव में गुरुवार की देर रात दो बच्चों की मां ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर शुक्रवार तड़के मृतका के परिजन गांव पहुंच गए। जिन्होंने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। बाद में थाने तहरीर देने पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीधे मोर्चरी पहुंचा दिया। इससे मृतका के परिजन और भड़क गए। पोस्टमार्टम हाउस में भी काफी देर तक हंगामा होता रहा। बाद में पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कराया। मृतका के भाई ने ससुरालियों के खिलाफ तहरीर देने की बात कही है। मौदहा कोतवाली के कम्हरिया गांव निवासी गजराज अनुरागी की पुत्री आरती की शादी वर्ष 2019 में पारा गांव निवासी अनिरुद्ध के साथ हुई थी। आरती के पांच और तीन साल के दो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.