रुद्रपुर, फरवरी 3 -- रुद्रपुर। संदिग्ध हालत में एक युवक का शव फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम महतोष मोड़ निवासी 30 वर्षीय सुशील दास पुत्र सुरेश दास ऑटो चलाकर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। सोमवार की देर रात उसका शव कमरे में फंदे से लटका हुआ था। परिजन जब कमरे में पहुंचे तो शव देखकर चीख पुकार मच गई। शोर की सुनकर आस पड़ोस के लोग आ पहुंचे। इसी दौरान मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल कर निरीक्षण किया। सुशील पीछे वह पत्नी व दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। थाना प्रभारी गदरपुर संजय पाठक ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.