संदिग्ध हालत में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव
समस्तीपुर, जून 1 -- समस्तीपुर। कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के डढ़िया बेलार गांव में सोमवार को एक युवक का शव पेड़ से संदिग्ध हालत में लटकते मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव के वार्ड संख्या-13 निवासी भगोरण पासवान के पुत्र नीतीश कुमार (25) के रूप में हुई है। वह राजमिस्त्री का काम करता था। जानकारी के अनुसार रविवार की रात खाना खाने के बाद नीतीश अपने घर पर सोया था, लेकिन देर रात अचानक लापता हो गया। सोमवार की सुबह से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच गांव की गाछी में एक पेड़ से युवक का शव लटकता देख ग्रामीणों ने शोर मचाया। सूचना पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। परिजनों ने पहुंचकर शव की पहचान नीतीश कुमार के रूप में की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। यह भी पढ़ें- ससुराल आए युवक का शव पेड़ के नीचे पड़ा मिलाहत्या का आरोप मृतक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.