संदिग्ध हालत में पिकअप में लगी आग
हापुड़, मई 4 -- कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के बुलंदशहर रोड पर जदीद पुलिस चौकी के पास संदिग्ध हालत में एक पिकअप गाड़ी में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आसपास के लोगों ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। लेकिन कब तक गाड़ी बुरी तरह जलकर खाक हो गई थी। बताया गया कि बुलंदशहर रोड पर जदीद चौकी के पास एक पिकअप गाड़ी खड़ी थी। जिसमें अचानक धुआं उठने लगा। कुछ ही देर में आग की लपटें निकलने लगी। आसपास के लोग और वहां से गुजर रहे लोग मौके पर पहुंचे और पानी और रेत डालकर किसी तरह आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अजय कुमार शर्मा ने बताया कि इस संबंध में दमकल केंद्र पर जानकारी नहीं की गई, मामले की जांच कराई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.