उन्नाव, फरवरी 8 -- सफीपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला के संदिग्ध हालत में लापता होने पर पति ने थाना पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग उठाई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। पति ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि उसका विवाह 25 नवंबर 2025 को लखनऊ थानाठाकुरगंज क्षेत्र की रहने वाली एक युवती से हुआ था। शादी के बाद वह अपनी पत्नी के साथ गांव में ही रह रहा था। आरोप है कि पत्नी छिपाकर किसी अज्ञात युवक से फोन पर बातचीत करती थी। जब इस संबंध में उसने पूछताछ की तो पत्नी ने फोन न होने की बात कही, लेकिन वह घर के अन्य सदस्यों का फोन लेकर बातचीत करती थी और बाद में कॉल डिलीट कर देती थी। इस बात को लेकर दम्पति के बीच एक-दो बार विवाद भी हुआ था। पति ने बताया कि 5 फरवरी 2026 को शाम करीब 6 बजे उसकी पत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.