बगहा, मार्च 7 -- सिकटा ,एक संवाददाता। ग्रामीणों ने बताया कि किशोर व किशोरी के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। वे लोग कई बाद संदिग्ध हालत में पकड़े गये थे। वे दांपत्य जीवन शुरू करना चाहते थे, लेकिन जातीय अंतर दोनों के लिए बाधक बन रहा था। दोनों की मौत से गांव में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि दोनों के परिजन मामले में कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं। किशोरी के पिता बाहर रहते हैं। पुत्री की मौत की सूचना पर वे घर के लिए निकल गये हैं। ऑनरकिलिंग तो नहीं, किशोर का पैर सटा था जमीन से : ग्रामीण मामले में ऑनरकिलिंग की भी आशंका जता रहे हैं। उनका कहना है कि दोनों पैर में सरसो व मसूर के पत्ते सटे हुए थे। वहीं किशोर का पैर जमीन से सटा हुआ था। दोनों ही बातें इस आशंका को बल दे रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पैरों में पत्ते सटे होने से प्रतीत हो रहा...