कौशाम्बी, जनवरी 6 -- कोखराज थाना क्षेत्र के शीतलपुर अंदावां गांव में मंगलवार की सुबह एक अधेड़ किसान का शव संदिग्ध दशा में नाले में पड़ा मिला। वह शौच के लिए जाने की बात कहकर घर से निकला था। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। शीतलपुर अंदावां निवासी 50 वर्षीय अमर सिंह पुत्र गंगादीन किसानी करते थे। बेटे कल्लू ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब छह बजे पिता अमर सिंह शौच जाने की बात कहकर निकले। काफी देर तक लौटकर नहीं आए तो खोजबीन शुरू की गई। इस दौरान उनका शव गांव के बाहर नाले में पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवारीजन रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने लिखापढ़ी कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवारीजनों के मुताबिक दिवंगत अमर सिंह बीमार भी नहीं थे। इस संबंध में इंस्पेक्टर चंद्र भूषण मौर्य का कहना है कि ...