कौशाम्बी, अगस्त 28 -- सरायअकिल थाना क्षेत्र के कुम्हारन का पुरवा गांव में ब्याही एक नवविवाहिता की गुरुवार रात संदिग्ध हाल में मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।

घटना का विवरण सरायअकिल के किशुनपुर अंबारी गांव निवासी भारत पुत्र लल्लू ने बताया कि उन्होंने अपनी 20 वर्षीय पुत्री कुशलता की शादी मार्च 2026 में कुम्हारन का पुरवा के नीरज से की थी। नीरज रोजगार के सिलसिले में परदेश में रहता है। पीड़ित के मुताबिक, नाग पंचमी के पर्व पर बेटी मायके आई थी। इसके बाद फिर से ससुराली उसे बुला ले गए थे।

मौत के बाद की स्थिति गुरुवार की देर रात उसे पता चला कि बेटी की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर वह परिजनों के साथ कुम्हारन का पुरवा पहुंचा चो मालूम चला कि ससुराल ...