गाज़ियाबाद, मार्च 12 -- ट्रांस हिंडन। मोहन नगर के करहैड़ा निवासी व्यक्ति ने बताया कि नौ मार्च को उनकी 16 वर्षीय बेटी मेडिकल स्टोर से दवाई लेने की बात कहकर घर से निकली थी। उसके बाद वह लौटी ही नहीं। काफी खोजबीन के बाद बेटी के लापता होने का मुकदमा थाने में दर्ज कराया। वहीं, जीटी रोड की दुर्गा एंक्लेव की रहने वाली महिला ने बताया कि नौ मार्च को उनकी 17 वर्षीय बेटी दुकान से कुछ सामान लेने की बात कहकर घर से निकली थी। लेकिन लौटी नहीं। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि किशोरियों की तलाश के लिए टीमें लगी हुई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...