बलिया, अप्रैल 17 -- बलिया। सुखपुरा थाने में तैनात दीवान संदीप पटेल की 30 वर्षीय पत्नी राधा की गुरुवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुखपुरा थाने में तैनात दीवान का आवासीय क्वार्टर कोतवाली परिसर में है। देर रात उनकी पत्नी को सीने में दर्द हुआ। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। यह भी पढ़ें- रहुई में संदिग्ध स्थिति में विवाहिता की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.