उन्नाव, अप्रैल 7 -- उन्नाव, संवाददाता। मौरावां थाना क्षेत्र के महरानीखेड़ा गांव के रहने वाले युवक की सोमवार रात संदिग्ध हालत में जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। मौत को लेकर परिजन आरोप प्रत्यारोप लगाते रहे। जानकारी पर पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर खाने से मौत की पुष्टि हुई है। डॉक्टर ने जांच के लिए विसरा सुरक्षित कराया है। मौरावां थाना क्षेत्र के महरानीखेड़ा गांव के रहने वाले 42 वर्षीय राकेश पुत्र स्व. राम सजीवन सोमवार दोपहर घर से साइकिल लेकर निकला था। राकेश की बहन सुमन का आरोप है कि दुंदपुर नहर बाजार के पास 5 लोगों ने उसे पकड़ लिया और शराब में जहर मिला कर पिलाने से मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक नशे में किसी तरह घर पहुंचा था। शाम सात बजे मां सरजू देई ने पूछा तो बताया कि 5 लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.