संदिग्ध हालत में जली महिला, हालत गंभीर
कानपुर, मई 7 -- रसूलाबाद, संवाददाता। रसूलाबाद क्षेत्र के नार खुर्द गांव में एक विवाहिता आग से जलकर गंभीर रूप से घायल हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने जलाने का आरोप लगाया है। थाना क्षेत्र के नारखुर्द गांव में जीशान का निकाह डेढ़ साल पहले हुआ था। बुधवार रात पत्नी जीनत आग से जलकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी पर परिजनों ने उसे सीएचसी ले जाकर भर्ती कराया जहां से डाक्टर शैलेन्द्र ने कानपुर रेफर कर दिया। जीतन के पिता साजिद निवासी नेहरू नगर ने बताया कि डेढ़ साल पहले निकाह किया गया था। पति सहित ससुराली आए दिन परेशान कर रहे थे। कानपुर में इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.