संदिग्ध हालत में छात्रा की मौत, पुलिस को मिले जले हुए अवशेष
एटा, मई 11 -- संदिग्ध हालत में छात्रा की मौत हो गई। किशोरी की मौत के बाद घरवालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मामले की जानकारी पुलिस को मिली। जानकारी मिलते ही सीओ, एसओ गांव में पहुंचे और फोरेसिंक टीम को बुलाया। मौके से डीएनए जांच के लिए अवशेष को कब्जे में ले लिया। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। घरवालों की माने ने किशोरी ने आत्महत्या की है और ड़र के चलते शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। थाना सकीट के गांव कमालपुर मई निवासी राम सिंह की करीब 17 वर्षीय पुत्री निशा की रविवार को संदिग्ध हालत में मौत हो गई। यह भी पढ़ें- पोस्टमार्टम व एफएसएल रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज किशोरी की मौत के बाद परिवारीजनों ने रात में ही गांव से बाहर तालाब के पास शव को ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। सबूत मिटाने के लिए राख, बचे हुए अवशेष को इधर-उधर फेंक दिए। घटना के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.