संदिग्ध हालत में चाकू लगने से युवक घायल, रेफर
हमीरपुर, जुलाई 1 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। कस्बा के इमिलिया थोक निवासी एक युवक संदिग्ध हालत में चाकू लगने से घायल होने के बाद अपनी मौसी के घर में पहुंच गया। जिस पर मौसी ने उसे एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पचखुरा खुर्द निवासी आशा ने बताया कि सुमेरपुर के थोक इमिलिया वार्ड नंबर नौ निवासी बहन विमला का 30 वर्षीय पुत्र मनोज बुधवार दोपहर करीब दो बजे उसके घर पहुंचा था। कुछ देर रुकने के बाद वह घर से वापस चला गया और करीब तीन बजे फिर वह दोबारा घर आया तो घायलावस्था में था। उसके पेट से खून बहता देखकर वह परेशान हो गई। उसने सूचना देकर एंबुलेंस को बुलाया। एंबुलेंस करीब छह बजे घायल को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची। जहां गंभीर हालत देखकर चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.