बिजनौर, अप्रैल 12 -- बिजनौर/रायपुर देहात। रायपुर देहात थाना क्षेत्र के गांव टांडा माईदास बनोवाला में रविवार दोपहर एक गर्भवती महिला का शव संदिग्ध हालत में उसके घर में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। परिजनों का आरोप है कि विवाहिता की हत्या के बाद ससुराल पक्ष के लोग फरार हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतका अपने पीछे दो छोटे बच्चे छोड़ गई है। शहर कोतवाली के गांव रामपुर बकली निवासी याकूब की पुत्री साजिदा का प्रेम विवाह थाना नगीना देहात के गांव ग्राम बनोवाला उर्फ आसिफपुर सैदपीर निवासी सरफराज के साथ वर्ष 2019 में हुआ था। बताया गया कि साजिदा करीब आठ माह की गर्भवती थी और उसके दो छोटे बच्चे हैं, जिनकी उम्र पांच और तीन वर्ष बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.