बिहारशरीफ, अप्रैल 19 -- संदिग्ध हालत में खेलने के दौरान किशोर की मौत शेखपुरा , हिन्दुस्तान संवाददाता। कोरमा थाना क्षेत्र के घाटकुसुम्भा गांव में खेलने के दौरान एक किशोर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। मृतक 11 वर्षीय अभिषेक कुमार गांव निवासी अनिल राम का पुत्र था। बताया जाता है कि किशोर अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था। तभी घर वालों को सूचना मिली कि खेलने के दौरान ही वह गिर गया है। परिजन उसे घाटकुसुम्मा पीएचसी में इलाज के लिए ले गये, जहां डॉक्टर ने देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। सदर अस्पताल के डॉ राहुल कुमार ने बताया कि किशोर के गले पर रस्सी से दबाने के निशान मिले हैं। हालांकि, माता- पिता ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया और न ही थाना में शिकायत दर्ज करायी है। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.