रायबरेली, फरवरी 27 -- परशदेपुर। चौकी क्षेत्र परशदेपुर के कनकपुर गांव में शुक्रवार देर शाम एक युवती का शव संदिग्ध हालत में कुएं से बरामद हुआ। मुन्ना लाल सरोज की पुत्री शिवानी (18) शाम के समय घर से बाहर निकली थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। करीब तीन घंटे बाद गांव के एक कुएं में युवती के गिरे होने की जानकारी मिली, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद शिवानी को कुएं से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी मोहित भारद्वाज टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.