हापुड़, मई 19 -- कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के मोहल्ला शिवगढ़ी से 14 वर्षीय किशोर घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। उसके मिलने के संभावित स्थानों पर उसकी की गई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है। नगर के मोहल्ला शिवगढ़ी निवासी सुंदर सिंह ने बताया कि रविवार को उसका 14 वर्षीय पुत्र वंश बिना बताए घर से कहीं चला गया था। परिजन ने शुरू में सोचा कि वह आसपास के बच्चों के साथ खेल रहा होगा, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर सभी की चिंता बढ़ गई।उसके मिलने के संभावित स्थानों पर तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही किशोर का पता लगाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...