उन्नाव, जनवरी 28 -- सोनिक, संवाददाता। दही थाना क्षेत्र के बाबूखेड़ा मजरा इछौली गांव की रहने वाली किशोरी का मंगलवार शाम संदिग्ध हालत में घर के कमरे में फंदे पर शव लटका मिला। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दही थाना क्षेत्र के बाबूखेड़ा मजरा इछौली गांव की रहने वाली 15 वर्षीय बेटी सुमन पुत्री राम नरेश ने मंगलवार शाम घर में फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। परिजन खेत व बाजार गए हुए थे। जब वह घर लौटे तो दरवाजा खोलने के लिए सुमन को आवाज दी। जब काफी देर तक कोई उत्तर नहीं मिला तो परिजनों को संदेह हुआ। उसके बाद कच्ची छत को खोदकर कमरे में दाखिल हुए तो देखा कि सुमन का शव दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटक रहा था। जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.