गाज़ियाबाद, मई 27 -- ट्रांस हिंडन,अक्षय अग्रवाल। इंदिरापुरम और साहिबाबाद थाना क्षेत्र से एक किशोरी और किशोर संदिग्ध हालत में लापता हो गए। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने बताया कि उनकी 15 साल की पुत्री सोमवार को सुबह 11 बजे घर से निकली थी। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटी तो उसे तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद उन्होंने थाने में शिकायत की। सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि किशोरी की तलाश में टीम को लगाया गया है। इसके अलावा साहिबाबाद थाना क्षेत्र के अर्थला से 24 मई को 16 वर्षीय किशोर सुबह घर से निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। मामले में किशोर के पिता ने थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रभारी सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि जल्द ही किशोर को बरामद किया जाएगा।

हिंदी हिन...