लखीमपुरखीरी, फरवरी 26 -- मैलानी कस्बे में बुधवार को एक किशोरी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। हालांकि परिजनों का कहना है कि पंखे में दुपट्टा फंसने से किशोरी के गले में फंदा लग गया और उसकी मौत हो गई। मैलानी कस्बे के काली मन्दिर वार्ड में 17 वर्षीय महक पुत्री इरशाद हुसैन की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि घर में फर्श पर वह पोछा लगा रही थी। इस दौरान दुपट्टा पंखे में फंस गया, जिससे गर्दन पर कसाव पड़ने से महक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पंहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...