संदिग्ध हालत में किशोर, किशोरी लापता
गाज़ियाबाद, मई 16 -- ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। खोड़ा की एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उनका 16 वर्षीय बेटा तीन मई को घर से बिना बताए कहीं चला गया। काफी खोजने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं लगा। वहीं, दूसरी ओर एक व्यक्ति ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी 13 मई को सुबह 11 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई। सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि लापता किशोर और किशोरी की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.