हापुड़, जून 21 -- कोतवाली क्षेत्र में दस्तोई रोड स्थित जिला अस्पताल में भर्ती एक महिला संदिग्ध हालत में गायब हो गई। इससे मौके पर मौजूद लोगों और परिजन में अफरा तफरी मच गई। काफी तलाश करने पर भी कुछ पता नहीं चल सका। हालांकि पुलिस इस मामले की जानकारी होने से इंकार कर रही है। हालांकि पुलिस इसकी जानकारी से इंकार कर रही है। जानकारी के अनुसार एक महिला उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।शनिवार को वह अचानक संदिग्ध हालत में लापता हो गई। इससे अस्पताल में अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। महिला के परिजन ने भी उसके मिलने के संभावित स्थानों पर काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। सीओ सिटी वरुण मिश्रा ने बताया कि इस संबंध में जानकारी नहीं मिली है। मामले की जांच कराई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...