उन्नाव, फरवरी 12 -- हिलौली। हिलौली पीएचसी गेट पर स्थित निजी अस्पताल के संचालक का बुधवार रात संदिग्ध हालत में कमरे में चादर के सहारे फंदे पर शव लटका मिला। छोटे भाई ने खिड़की से झांक कर देखा तो उसके पैरो तले से जमीन खिसक गई। दरवाजा तोड़ कर उसने शव बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौरावां थाना क्षेत्र के मोतीखेड़ा गांव के रहने वाले 26 वर्षीय अंकित यादव पुत्र राजाराम हिलौली पीएचसी गेट के पास निजी कृष्णा हास्पिटल चलाता था। बुधवार रात उसका हास्पिटल के कमरे में पंखे के हुक पर चादर के सहारे फंदे से लटका शव मिला। कमरे का दरवाजा भीतर से बंद होने के चलते दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला गया। घटना को लेकर परिजन कुछ स्पष्ट नही कर पाए। वही दबी जुबान लोगों में चर्चा रही कि किसी युवती से अंकित का प्रेम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.