बलिया, फरवरी 18 -- रानीगंज (बलिया)। ।स्थानीय बाजार में करीब 45 वर्षो से रह रही दाऊदपुर थाना के जगतिया निवासी किन्नर रेखा के लापता होने का मामला सामने आया है। किन्नर के साथी ने बैरिया थाने में गुमसुदगी का मामला दर्ज कराया है। बाबरी अंसारी (निवासी पुरानी लेन कामरहाटी थाना बेलधारिया, पश्चिम बंगाल) ने बैरिया थाने में तहरीर दी है। बताया है कि मंगलवार की सुबह वह क्षेत्र के रामगढ़ में थी। उसी दौरान गाड़ी चालक अभिजीत के पास रेखा मां का फोन आया कि दयाछपरा में बधाई लेने जाना है। बाबरी के अनुसार, हम लोग रानीगंज बाजार में किराये के अपबे घर पर आ गए। यहां रेखा मां नहीं मिलीं। फोन किये तो फोन स्वीच आफ आ रहा था। पुनः शाम को फोन किये तो रिंग जा रहा था लेकिन किसी ने उठाया नहीं।काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चल सका। तहरीर के बाद पुलिस मामले के छानबीन में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.