अररिया, मार्च 10 -- अररिया, निज संवाददाता जिले के महलगांव थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने प्रेम प्रसंग को लेकर तीन युवकों द्वारा पीट-पीटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। मृतक युवक 23 वर्षीय अमर कुमार अररिया थाना क्षेत्र के दियारी मजगामा गांव का रहने वाला था। मिली जानकारी के अनुसार अमर कुमार मधेली गांव में एक दोस्त की बहन की शादी में शामिल होने गया था। बताया जाता है कि युवक के मोबाइल पर बहन ने कॉल किया तो किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन उठाकर बताया कि मोबाइल फेंका हुआ मिला है और युवक पास में घायल पड़ा है। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और गंभीर हालत में अमर कुमार को सदर अस्पताल अररिया लाया गया। डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर पूर्णिया रेफर कर दिया। पू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.