संदिग्ध स्थिति में होमगार्ड जवान की मौत, परिजन गर्मी के कारण तबीयत बिगड़ने से मौत की कह रहे बात
लखीसराय, मई 23 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। स्थानीय टाउन थाना में तैनात होमगार्ड जवान की शुक्रवार को संदिग्ध स्थिति में मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक जवान की पहचान रामगढ़चौक थाना क्षेत्र के गरसंडा गांव निवासी जगदंबी सिंह के लगभग 45 वर्षीय पुत्र प्रफुल्ल कुमार के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार ड्यूटी के दौरान ही अचानक तबियत बिगड़ने के बाद प्रफुल्ल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में ऑन ड्यूटी तैनात चिकित्सक डॉ. मणिभूषण कुमार ने जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है। यह भी पढ़ें- रतनी में हीट स्ट्रोक के कारण एक युवक की मौत चिकित्सक की माने तो मौत के स्पष्ट जानकारी के लिए पोस्टमार्टम के दौरान मृतक का बिसरा रिजर्व कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.