मोतिहारी, मार्च 6 -- सुगौली, निसं । थाना के सिकरहना नदी से शुक्रवार को एक युवक का शव संदिग्ध स्थिति में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सिकरहना नदी पुल के समीप लचका पुल के पास से शव बरामद किया। जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। करीब दो घंटे बाद शव की पहचान बेलवतिया गांव निवासी बुला सहनी के पुत्र छोटेलाल सहनी के रूप में की गई। पहचान होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि युवक की मौत कहीं और होने के बाद शव को नदी किनारे पानी में रख दिया गया है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.