सीतामढ़ी, जून 21 -- प्रलयंकर सुरसंड। थाना क्षेत्र के राधाउर गांव में आठ माह की गर्भवती एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। मृतका की पहचान राधाउर गांव के वार्ड संख्या 10 निवासी चंदन कुमार की पत्नी रानी कुमारी (20) के रूप में की गयी है।

मायका मिली जानकारी के अनुसार रानी कुमारी का मायका रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के बघारी गांव में था। बताया जाता है कि वह पिछले कुछ माह से अपने मायके में रह रही थी। इस दौरान वह आठ माह की गर्भवती थी और उसका इलाज भी चल रहा था। मौत के बाद मायके पक्ष के लोग शव को लेकर राधाउर स्थित उसके ससुराल पहुंचे। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी।

पिता के आरोप मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि कुछ माह पूर्व उसके पति चंदन ने रानी के साथ मारपीट की थी। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी। उनका कहना है कि ...