दरभंगा, अप्रैल 9 -- दरभंगा। डीएमसीएच के मेडिसिन विभाग में इलाज के दौरान बुधवार की अलसुबह एक विवाहिता की मौत हो गई। मृतका को पहचान मधुबनी जिले के मधेपुर थाना क्षेत्र के बीट भगवानपुर निवासी अजय कुमार मुखिया की पत्नी आरती कुमारी (20)के रूप में की गई। विषपान का संदिग्ध मामला होने के कारण पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। हालांकि महिला के ससुराल पक्ष के लोगों ने विषपान की बात से इनकार किया। परिजनों ने बताया कि आरती मंगलवार को कपड़ा धोने नदी किनारे गई थी। वहां से लौटने के बाद उसकी तबियत बिगड़ गई। अचानक बेहोश होने पर उसे इलाज के लिए ग्रामीण चिकित्सक के यहां ले जाया गया था। तबीयत में सुधार नहीं होने पर उसे डीएमसीएच में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान डीएमसीएच में उसकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.