दरभंगा, मार्च 14 -- दरभंगा। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के बेला दुर्गा मंदिर के पास एक गली में रहने वाली युवती की मौत शुक्रवार को संदिग्ध स्थिति में हो गयी। बताया जाता है कि युवती ने आत्महत्या की है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया। इस कारण पुलिस वहां से खाली हाथ लौट गई। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि संभवत: बड़ा बाबू खुद वहां गए थे। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया था। इस कारण पोस्टमार्टम नहीं हो सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.