मोतिहारी, अप्रैल 18 -- तुरकौलिया, निसं। टिकैता गोविंदापुर पंचायत के वार्ड दो स्थित गोविंदापुर गांव में शुक्रवार की रात एक युवक की संदिग्ध स्थितियों में मौत हो गई। मृतक बनारसी साह(40) थे, जो मूल रूप से रघुनाथपुर के रहने वाले थे। पर करीब 20 वर्षों से ससुराल गोविंदापुर में ही परिवार के साथ बस गए थे। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार की रात करीब 9 बजे गांव के ही एक भोला नामक व्यक्ति द्वारा लाए गए पेयपदार्थ का सेवन बनारसी साह ने किया था। मृतक की पत्नी फूलकुमारी देवी ने उन्हें पीने से मना भी किया। लेकिन उन्होंने बात नहीं मानी। पीने के कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। यह भी पढ़ें- मोतिहारी में जहरीली शराब से एक और जान गई! बावर्ची की मौत के बाद युवक पुलिस हिरासत में हालत गंभीर होते देख परिजन उन्हें आनन-फानन में ऑटो से अस्पताल लेकर पहुंचे। ज...