लोहरदगा, जून 27 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र के हिरही स्कूल टोली में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान हिरही स्कूल टोली निवासी 34 वर्षीय विकास मिंज पिता पुनई उरांव के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

घटना की जानकारी सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। परिजनों के अनुसार विकास मिंज गुरुवार को अपने तीन वर्षीय बच्चे के लिए आम लेकर कुटमु स्थित ससुराल गए थे और वहीं रात में रुक गए। शुक्रवार दोपहर उन्होंने घर पर फोन कर परिजनों को बुलाया, जिसके बाद उन्हें घर लाया गया। और वह सो गए, लेकिन शनिवार सुबह काफी देर तक नहीं उठने पर परिजन उन्हें जगाने पहुंचे तो उनकी सांसें थम चुकी थीं। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी...