किशनगंज, नवम्बर 29 -- पौआखाली, एक संवाददाता थाना क्षेत्र के सालगुड़ी गांव निवासी युवक अशोक साहा पिता भगवान साहा की संदिग्ध स्थिति में मौत हो जाने का मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक के पत्नी की लिखित शिकायत पर गांव के ही गैराज संचालक अकील के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार मृतक अशोक ई रिक्शा चला कर अपनी पत्नी नंदनी कुमारी और बेटी का भरणपोषण करता था। मृतक के भाई अशोक साहा ने बताया कि गांव के ही गैराज संचालक अकील के साथ अशोक की दोस्ती थी। गुरुवार को अकील ने अशोक को बहादुरगंज चलने कहा था। सुबह से शाम हो जाने के बाद अकील अपनी पत्नी के साथ अशोक की ई रिक्शा पर सवार होकर बहादुरगंज के लिए रवाना हुआ था। हालांकि शाम घिर जाने के कारण घर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.