बिहारशरीफ, मई 20 -- संदिग्ध स्थिति में युवक की मौत, नशे की ओवरडोज की आशंका भागन बिगहा ओपी क्षेत्र के मोरातालाब गांव के पास मिला अचेत हालत में परिजनों ने दोस्त पर लगाया नशे की ओवरडोज देने का आरोप फोटो : भागन बिगहा : बिहारशरीफ सदर अस्पताल में बुधवार को रोते-बिलखते मृतक के परिजन। रहुई, निज संवाददाता।

युवक की पहचान भागन बिगहा ओपी क्षेत्र के मोरा तालाब गांव में बुधवार की सुबह ओवरब्रिज के नीचे अचेत अवस्था में युवक को बरामद किया गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक मोरातालाब निवासी संजय पासवान के 22 वर्षीय पुत्र जय भगवान था। परिजनों ने उसके दोस्त पर नशे का ओवरडोज देने का आरोप लगाया है।

मृतक की अंतिम यात्रा चाचा इंद्रलोक पासवान ने बताया कि पड़ोसी अभिजीत कुमार बिट्टू के स...