मुजफ्फरपुर, फरवरी 18 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। अहियापुर थाना क्षेत्र के जमालाबाद से मंगलवार की शाम सरैया थाना क्षेत्र के बहिलवारा लक्ष्मीपुर स्थित ससुराल जा रहे पंकज कुमार सहनी की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। वह रास्ते में बेहोश होकर गिर गया था। स्थानीय लोगों की मदद से उसे एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां से एसकेएमसीएच रेफर किया गया था, जहां बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गई। मामले को लेकर पत्नी रविता कुमारी ने सरैया थाना में आवेदन दिया है। बताया कि उनके पति पंकज कुमार 17 फरवरी को अपने घर से ससुराल बहिलवारा गोविंद लक्ष्मीपुर आ रहे थे। रास्ते में पति ने जहरीला पेय पदार्थ का सेवन कर लिए थे। इसी दौरान वे रास्ते में गिर पड़े, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए कनिया चौक, वैशाली स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.