पलामू, मार्च 20 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर थाना क्षेत्र के रेडमा काशीनगर में गुरुवार सुबह एक युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मृतक की पहचान पड़वा थाना क्षेत्र के चनया गांव निवासी 20 वर्षीय सौरभ कुमार पांडेय के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए एमआरएमसीएच भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि मामले में परिजनों का फर्द बयान लिया गया है और जांच की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। मृतक के बहनोई मनीष कुमार शुक्ला के अनुसार, सौरभ बुधवार रात रांची से अपनी बहन के घर काशीनगर आया था। रात में परिवार के लोग एक रिश्तेदार के यहां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.