बगहा, अप्रैल 2 -- लौरिया। लौरिया-नरकटियागंज मार्ग स्थित व्यासपुर में ऑर्केस्ट्रा में सिंगर का काम करने वाले युवक की मौत संदिग्ध स्थिति में हो गई। किराये के मकान में छत से लटका उसका शव गुरुवार सुबह में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबनी की। पुलिस इसे प्रथम दृष्ट्या आत्महत्या का मामला मान रही है। लेकिन उसकी हत्या से भी इनकार नहीं कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझेगी। पुलिस जांच कर रही है। इधर, हत्या की जानकारी मिलते ही युवक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और इसे साजिश के तहत हत्या करार दिया। युवक चौतरवा थानाक्षेत्र के सर्किल मझौवा के वार्ड-8 के स्व. प्रभु यादव का पुत्र प्रदीप यादव (25) था। इधर, थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप द...