संदिग्ध स्थिति में महिला की मौत, पति पर हत्या का केस
मुजफ्फरपुर, मार्च 27 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के चांदपरना गांव में गुरुवार देर शाम विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मृतका वार्ड 11 निवासी सुनील कुमार की 22 वर्षीया पत्नी रानी कुमारी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने निर्माणाधीन घर से महिला का शव बरामद किया। महिला के गले में फंदे का निशान था। रानी के पति पांच दिन पहले ही परदेस से मजदूरी कर घर लौटे हैं। बताया जाता है कि गुरुवार की शाम पत्नी से किसी बात को लेकर सुनील का विवाद हुआ था। रानी की मायका भी चांदपरना में है। सुनील और रानी ने प्रेम विवाह किया था। उसे तीन साल की पुत्री है। मामले को लेकर रानी के पिता ने थाना में आवेदन दिया है। इसमें दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस को बताया कि पुत्री के साथ ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। थानेदार रामएकबाल प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.