पलामू, अप्रैल 5 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। मनातू थाना क्षेत्र के उल्वार गांव के चिड़ीखुर्द टोला में शनिवार के शाम में एक महिला का शव पेड़ से लटका हुआ पाया गया। महिलाकी पहचान मनोज परहिया के 31 वर्षीय पत्नी पूनम देवी के रूप में हुई है। मनातू थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए आवश्यक प्रक्रिया के बाद पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच भेज दी है। मनातू के थाना प्रभारी विक्की कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है परंतु पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है। मृतक के परिजनों ने अब तक आवेदन नहीं दिया गया है। मृतक के परिजनों के अनुसार महिला, शनिवार की दोपहर में अपने घर से लगभग 300 मीटर दूर जंगल में महुआ चुनने के लिए गई थी। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटी तब परिवार के लो...