लोहरदगा, अप्रैल 26 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा किस्को प्रखंड के जोबांग चेयरवाटांड टोला में शुक्रवार रात पूरण उरांव की पत्नी करुणा कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। कुछ ग्रामीण इसे आत्महत्या बता रहे हैं। जबकि देवदरिया पंचायत के मुखिया कामिल टोपनो ने हत्या की आशंका जताई है।इस बारे में ग्रामीणों ने भी स्पष्ट जानकारी नहीं दी। बताया जाता है कि घटना की रात गांव में इस मामले को लेकर बैठक भी हुई थी। हालांकि, बैठक में क्या निर्णय हुआ, इस पर कोई कुछ बताने को तैयार नहीं है।मृतका के बच्चों ने बताया कि गांव के प्रदीप उरांव घटना वाले दिन नशे की हालत में उनके घर में दिनभर सोया हुआ था। इस सूचना के बाद मामले को लेकर संदेह और गहरा गया है।घटना के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस जांच के बाद ह...