मधुबनी, जनवरी 28 -- फुलपरास। थाना क्षेत्र अंतर्गत रौतिनिया गांव निवासी शेखर साह की पत्नी पूजा कुमारी 22 वर्ष ने घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को दोनों पति पत्नी को किसी बात को लेकर आपस में कहसुनी हो गया था। जिसके बाद पत्नी पूजा कुमारी ने घर में ही गले में फंदा लगा कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य पुलिस दल बल के साथ पहुंच कर जांच पड़ताल शुरु करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया है। मृतिका के परिजनों ने बताया कि एक वर्ष पूर्व पूजा कुमारी की शादी शशि भूषण साह के पुत्र शेखर साह के साथ हुई थी। लेकिन घर में परिजन के द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया कि परिजन के द्वारा लिखित बयान पर मामला दर्ज किया ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.