मुजफ्फरपुर, अप्रैल 16 -- मुजफ्फरपुर। मीनापुर थाने के महादेई निवासी तपेश्वर मांझी की पत्नी 60 वर्षीय जिंसी देवी की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। परिजनों ने बुधवार की रात उसे मेडिकल में भर्ती कराया था। परिजनों ने पड़ोसियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। मेडिकल ओपी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, जिंसी देवी की बहू पचिया देवी ने मेडिकल पुलिस को बताया सोमवार को पड़ोसी से रास्ते को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद मारपीट हुई थी। गंभीर हालत में सास को मेडिकल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- संदेहास्पद स्थित में महिला की मौत, मातम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...