दरभंगा, फरवरी 10 -- दरभंगा। अलीनगर थाना क्षेत्र के हरियठ मिल में संदिग्ध स्थिति में एक बुजुर्ग की मौत का मामला सोमवार को प्रकाश में आया। बताया जाता है कि वे टेंपो से गत सात फरवरी को वे घर से निकले थे। उनका शव अगले दिन आठ फरवरी को उनके घर से करीब एक किलोमीटर दूर पाया गया था। परिजनों के अनुसार उनके सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट थी। परिजन उनकी हत्या की आशंका जताते हुए मामले की जांच की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने सोमवार को डीएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक हरियठ निवासी शेख मो. हसीबुर रहमान बताए जाते हैं। परिजनों के अनुसार वे सात फरवरी की शाम करीब सात बजे एकलाख के साथ उसके टेंपो से घर से निकले थे। काफी देर रात घर नहीं लौटने पर रात करीब नौ बजे उनकी पत्नी ने उन्हें कॉल किया था। तब उन्होंने कहा था कि वो कुछ देर में घर आ रहे हैं। परिजनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.