छपरा, मार्च 11 -- जिले के मशरक थाना क्षेत्र का मामला छपरा/मशरक, हमारे संवाददाता/ एक संवाददाता। जिले के मशरक थाना क्षेत्र में एक पेंटर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। उसकी मौत शराब पीने से होने की आशंका है। सदर अस्पताल से बगैर पोस्टमार्टम के पुलिस वालों द्वारा भगाने की बात भी परिजन बता रहे हैं। मृतक की पहचान मशरक थाना क्षेत्र के मशरक तख्त गांव निवासी संतोष महतो, पिता चंद्रिका महतो के रूप में हुई है। वह पेशे से पेंटर था और मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि संतोष ने इलाज के दौरान डॉक्टर को एक दिन पहले शराब पीने की बात बताई थी, जिसके बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार संतोष महतो मंगलवार की शाम मजदूरी कर घर लौटे थे। रात...