संदिग्ध स्थिति में नवविवाहिता की मौत, हत्या का आरोप
मुजफ्फरपुर, मई 9 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अहियापुर थाने के रसूलपुर स्लैम में एक नवविवाहिता की शनिवार को संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। उसके गले पर काले धब्बे के निशान थे। अहियापुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल की एफएसएल से जांच कराई गई। महिला 19 वर्षीय चांदनी कुमार रसूलपुर के राजू राम की पत्नी और बरुराज थाने के कोरियामा के महेश राम की पुत्री थी। उसकी मां कुंती देवी ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगा एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस महिला की सास और पति से थाने पर पूछताछ कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.